शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में दिल्ली की घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कैंडल मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने छात्रों के संघर्ष को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज और लंबे संघर्ष के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसे उन्होंने छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठाई, उनका यह संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा।
राम सिंह यादव ने कहा कि दिवंगत छात्र-छात्राओं को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड