सीएम योगी से विधायक अंकुर राज तिवारी की मुलाकात, खलीलाबाद के विकास को नई दिशा देने पर मंथन
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुलाकात के दौरान खलीलाबाद में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के साथ आने वाले समय की जरूरतों के अनुरूप नई योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सुरक्षित वातावरण ही विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जब कोई प्रदेश सुरक्षित होता है, तभी शिक्षा, रोजगार, निवेश, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने की संभावनाएं बनती हैं।
विधायक ने बताया कि पिछले चार वर्षों में विधायक निधि से करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें 35 गांवों में 5,690 मीटर RCC सड़क, 56 क्षेत्रों में 7,774 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, 55 हाईमास्ट लाइट, 25 विद्यालयों में विकास कार्य, सामुदायिक भवन और चिकित्सा सहायता सहित कई कार्य शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आमजन के जीवन को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में खलीलाबाद को बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधाओं और नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड