बैतूल में नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बैतूल जिले की सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहृता को जिला सीहोर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बताया गया कि 8 मई 2026 को नाबालिग के परिजनों ने थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी माध्यमों से तलाश शुरू की।
लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम सीहोर जिले के गुडलिया पहुंची और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच और बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में सारणी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कैमरामैन के साथ काशीनाथ साहू की
रिपोर्ट,
NEWS 24 PUBLIC TV।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड