गोरखपुर: सांसद रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधा हो आंख का तो हम क्या करें,सीएम योगी और मंच बैठे लोग लगे हंसने
गोरखपुर:बीजेपी सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की तुलना स्पेन से की है. उन्होंने गोरखपुर में विकास और यहां की बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है.कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं.उनके इस अंदाज पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री स्वतंत्र देव, संजय निषाद हंसते नजर आए.
गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला ने यह बयान शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम के उद्घाटन के दौरान दिया था.सोमवार को वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स रवि किशन को ट्रोल करने लगे.उन्होंने कहा 2017 से पहले हत्याओं का गोरखपुर गढ़ था.अपने संबोधन में रवि किशन ने 2017 से पहले के गोरखपुर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला.उन्होंने कहा, उस समय गोरखपुर हत्याओं का गढ़ हुआ करता था.बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है.रवि किशन ने कहा, हम कई जगहों पर गए हैं और गोरखपुर में हुए बदलाव को महसूस किया है.अगर किसी को विकास नजर नहीं आता तो वह इसमें क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर लगातार टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन अगर उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा बताया तो इसमें गलत क्या है.
गोरखपुर के सांसद रवि किशन स्पेन के ब्यान पर कहा कि मैं ऐक्चवली बताऊ गोरखपुर मैंने जो देखा तो यहाँ पर, यहाँ पर न हवाई जहाज था न पानी वाला जहाज था, माफिया के मच्छर का राज था, हत्याएं होती थी, अगवा होते थे, जमीन का होते है तो मैंने वो गोरखपुर देखा, मैं यहाँ भोजपुरी फिल्म में बहुत किया, अब गोरखपुर जब आप हवाई जहाज से रात को देखते है, झील का किनारा देखते हैं, फाइव स्टार होटल की कतारें देखते हैं.अब यहाँ पर 20 इलेक्ट्रिक बस और डबल डेकर जैसे और लंदन में घूमती है, वो घूमेगी, अब 14 एयरक्राफ्ट चलते हैं, आप फोरलेन तो ये कई इंडस्ट्रियल एरिया है, रोजगार है, फर्टिलाइजर है, चीनी के कारखाने शुरू हो गए हैं, नजर पॉजिटिविटी. होना चाहिए .अब विरोधी का कहु मै उन्हें दोष नहीं देता, वो विरोधी मोदी जी, योगी जी की क्यूँ तारीफ करेंगे, बताइए नहीं करेंगे, उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी, वो विरोध लेकिन जनता को मैं हमेशा बोलता हूँ इन्फ्लूएंसर को, मीडिया को, आप बताओ सत्य बताना अच्छा हो गया, बताओ 2 हज़ार 17 के पहले का गोरखपुर की फोटो और भी.तब और तब और तब में बहुत अंतर है.
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड