CM योगी के आगमन को लेकर धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक ने मौके पर पहुंचकर मंच, सुरक्षा व्यवस्था, लोगों के बैठने, पार्किंग और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड