शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतकुंज तिराहा से बाईपास चौराहे तक दिल्ली के दिवंगत छात्र-छात्राओं की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे और उन्होंने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
कैंडल मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता संतोष यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कठिन हालात और बारिश के बीच दिन-रात आंदोलन कर रहे छात्रों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सामने आई है। संतोष यादव ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और छात्रों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड