शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने बंगला ढाला के पास ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका शानदार अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक गणेश चौहान ने विश्वास जताया कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को एक नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा और संगठन नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। इस आत्मीय स्वागत से नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भी बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अपना संकल्प दोहराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड