शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम संतकबीरनगर आगमन पर जिले की सीमा से सटे कसरवल में एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कसरवल क्षेत्र भाजपा के झंडों और “विनोद राय जिंदाबाद” व “जय चौबे जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के बाद आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक जय चौबे की मजबूत संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ का संदेश दिया है।
कसरवल में भव्य स्वागत समारोह के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भाजपा जिला कार्यालय पर भी अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा-निर्देश और जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड