शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में विजय किरण आनंद साहब के शानदार नेतृत्व में उद्योग जगत में पर्यावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक महाभियान शुरू किया गया है। इस बड़े मिशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन्होंने केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड गीडा के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय जी को जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि धुरियापार में श्रेयस ग्रुप्स ऑफ… इंडस्ट्रीज गीडा के उप महाप्रबंधक (प्रशासन एवं जनसंपर्क, सुरक्षा विभाग) अभिषेक दुबे को कमान सौंपी गई है। इस पुनीत कार्य के लिए कंपनी ने पर्यावरण, हरियाली सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के लिए अपना खजाना खोल दिया है। उद्योग जगत के लिए कई बड़े कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में इस अभियान के जरिए भागीरथ प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मिशन में सीओओ वीपी रेड्डी, वी पी एमपी सिंह, सीएफओ एन के सिंह, सीएचआरो अश्वनी कुमार सिंह, कंपनी सेक्रेटरी निधि ओझा, डीजीएम अमित कुमार पांडेय, पर्यावरण हेड स्वप्निल मौर्या और आशीष राय सहित सभी विभागों के प्रमुखों और सरकारी क्षेत्र के समस्त विभागों की बड़ी भागीदारी सक्रिय रूप से जुड़ गई है। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क आत्मा नंद सिंह ने सभी के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करते हुए निरंतर जनसहयोग की अपील की है और सभी से स्वच्छता तथा हरियाली के इस अभियान में जुटने का आवाहन किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड