शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज 11 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को आपसी सामंजस्य से सुलझाया जाए और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पहले से निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड