शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना कोतवाली में तैनात समस्त विवेचकों का क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा अर्दली रूम किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। अर्दली रूम के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचकों से कारण पूछे गए और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में अकारण विवेचना लंबित न रखी जाए। क्षेत्राधिकारी ने सभी विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य विधिक कार्रवाई को समय से पूरा करने की हिदायत दी गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड