शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात श्री परमहंस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शा, सवारी और स्कूली वाहनों के साथ-साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों, मोडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट, हेलमेट, फाल्टी नंबर प्लेट या बिना एचएसआरपी और ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस सघन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 102 वाहनों का ₹1,48,000 का चालान किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड