₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

S R Pandey

संतकबीरनगर के डीघा बाईपास पर भाजपा गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुवाई में एक ऐतिहासिक अभिनंदन और भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सियासी संदेश के साथ हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस स्वागत समारोह का विशेष आकर्षण बुल्डोजर से की गई पुष्पवर्षा रही, जिसने पूरे आयोजन में भारी जोश और उत्साह का माहौल पैदा कर दिया।

इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और गणेश चौहान ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत किया। विधायक अंकुर तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभू नाथ तिवारी और नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विनोद राय को फूल-मालाओं से लाद दिया और बुके भेंट किया। इस अवसर पर रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडे, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदनपाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा और चंद्रचूड़ मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी अपनी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक अधिक मजबूती से पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ता है और यह ऐतिहासिक स्वागत इसी उत्साह का प्रतीक है। वहीं, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हुए स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी