शुरू न्यूज़
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे जांच के लिए महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे, जहां सोनोग्राफी में उसके लगभग 25 सप्ताह की गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टर द्वारा दी गई इस सूचना के आधार पर वरुड़ पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी मुलताई थाना भेजी, जिसके बाद मुलताई पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए।
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर खेलने जाती थी, जहां सहेली के पिता ने उसे किस किया था। इस मामले में जब पुलिस आरोपी से पूछताछ करने उसके घर पहुंची, तो उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने का प्रयास कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी लगभग तीन दिनों तक पुलिस और ग्रामीणों की पहुंच से दूर रहा। पुलिस ने लगातार तलाश कर आखिरकार 58 वर्षीय आरोपी किशन, पिता गंगाराम सातपुते को गिरफ्तार कर लिया।
मुलताई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल, मासोद चौकी प्रभारी एसआई अमित पवार, एसआई मोनिका पटले, महिला प्रधान आरक्षक सोनू परमार, प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम, शिवराम, मेहमान, शिवराज, राजा और गोपाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड