शुरू न्यूज़
चिचोली विकासखंड के चूना हजूरी संकुल स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को शिक्षा व्यवस्था की बदहाली उजागर हुई। निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे तक स्कूल नहीं खुला और सुबह 10:45 बजे तक अधिकांश स्टाफ भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल का मुख्य गेट बंद होने की वजह से कुछ छात्र गेट फांदकर परिसर के अंदर पहुंचे, जबकि कई छात्राएं तेज बारिश के बीच छाता लेकर गेट के बाहर खड़ी रहने को मजबूर रहीं।
मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और स्कूल प्रबंधन के प्रति अपनी भारी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद चपरासी सहित स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और ताला खोला गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदेश में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी के चलते चिचोली के कई स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में इसी विकासखंड के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल चलाने का मामला भी सामने आ चुका है। लगातार घट रही इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जांच करके जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड