“कोथलकुंड में वन विभाग की तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सागौन की चिरान और लट्ठों का बड़ा जखीरा जब्त, तीन वन अपराध प्रकरण दर्ज”
भैंसदेही
भैंसदेही के सावलमेंढा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोथलकुंड में वन विभाग ने गुरुवार को तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की। कार्रवाई वन संरक्षक मधु व्ही. राज,वनमंडलाधिकारी अरिहन्त कोचर और उपवनमंडलाधिकारी भैंसदेही विजयेन्द्र सिंह जावरिया के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान चेतराम लुहार के घर से सागौन की चिरान और लट्ठों सहित 30 नग, कुल 0.309 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई। वहीं प्रकाश बडले के घर से 7 नग सागौन चिरान, जबकि संजू बडले के घर से 20 नग सागौन चिरान बरामद हुई। दोनों स्थानों से क्रमशः 0.027 और 0.161 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग ने तीनों मामलों में नियमानुसार वन अपराध प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त काष्ठ को वन परिक्षेत्र कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। विभाग ने बताया कि वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड