शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के भैंसदेही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सहज और आत्मीय अंदाज ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेत में स्वयं हल चलाकर प्रदेश के अन्नदाताओं के परिश्रम का सम्मान किया और कृषि को राज्य की समृद्धि का आधार बताया।
इसी मौके पर, ग्राम के 21 वर्षीय युवक हेमंत गायनी ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी पारंपरिक लाठी घुमाने की कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। युवक की इस प्रतिभा से मुख्यमंत्री अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने हेमंत की सराहना की, साथ ही स्वयं भी लाठी घुमाकर उसका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान और मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड