शुरू न्यूज़
कांग्रेस के 30 साल पुराने नेता राकेश सिंह यादव ने पार्टी छोड़ते ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। यादव ने दावा किया कि कांग्रेस में अब लोकतंत्र का नहीं, बल्कि तानाशाही का राज चल रहा है, जहाँ सच बोलने वालों को नोटिस देकर चुप करा दिया जाता है और संगठन कुछ नेताओं की मनमर्जी से चलता है।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए जीतू पटवारी और हरीश चौधरी को जिम्मेदार ठहराया। राकेश यादव ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं हैं, वे वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस अगले 15 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने टिकट वितरण और संगठन के संचालन को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने की संभावना से भी साफ इनकार नहीं किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड