शुरू न्यूज़
इंदौर के नंदलालपुरा में किन्नर समाज उस वक्त हड़कंप में आ गया, जब किन्नर गुरु पायल कुंवर समेत कई अन्य किन्नर गुरुओं की हत्या की साजिश से जुड़ा एक धमकी भरा गुमनाम पत्र सामने आया। इस पत्र में दावा किया गया है कि कुछ लोगों ने उनकी रेकी करवाई है और जान से मारने के लिए शूटर तक लगाए गए हैं। इस गंभीर मामले की शिकायत पंडरीनाथ थाने में दर्ज कराई गई है।
किन्नर समाज द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 1 जुलाई को एक संदिग्ध युवक नंदलालपुरा इलाके में आया और एक बंद लिफाफा देकर चला गया, जिसकी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गई। लिफाफा खोलने पर उसमें एक हस्तलिखित पत्र मिला, जिसमें सीमा कुंवर, पायल कुंवर, शिमला कुंवर, झूमर कुंवर, सोना कुंवर और नेत्र कुंवर सहित कई किन्नर गुरुओं के नाम लिखे थे। पत्र में आरोप लगाया गया कि मुंबई की सुमन मिश्रा उर्फ ताई, इंदौर के सलमान, सपना हाजी, सनम भास्कर, सचिन सोनकर और शर्मा वकील सहित कुछ अन्य लोग इस साजिश से जुड़े हैं। साथ ही, इसमें जबलपुर के एक शूटर का भी जिक्र करते हुए हत्या की योजना होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि पत्र लिखने वाले व्यक्ति ने खुद को शुभचिंतक बताते हुए यह जानकारी दी है, ताकि कोई बड़ी घटना होने से पहले उन्हें सतर्क किया जा सके।
किन्नर समाज ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पंडरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत, हस्तलिखित पत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पत्र में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड