घायल दिव्यांग युवती के लिए देवदूत बने DCP नरेंद्र रावत
इंदौर में डीसीपी नरेंद्र रावत का मानवीय चेहरा सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक दिव्यांग युवती को देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और उसकी मदद के लिए आगे आए। डीसीपी की इस संवेदनशील पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
वीओ: बताया जा रहा है कि डीसीपी नरेंद्र रावत अपने वाहन से रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल दिव्यांग युवती पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, युवती को संभाला और उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
इस दौरान एडिशनल डीसीपी सुमित करकाटे भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की तत्परता के कारण घायल युवती को समय पर इलाज मिल सका। डीसीपी नरेंद्र रावत की इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड