शुरू न्यूज़
इंदौर में शराब के नशे का एक खतरनाक असर एक बार फिर सामने आया है, जहाँ परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बाइक स्टार्ट न होने पर गुस्से में उसमें आग लगा दी। युवक ने शराब खरीदने के बाद अपनी बाइक चालू करने की कोशिश की, लेकिन जब वह स्टार्ट नहीं हुई तो उसने यह कदम उठाया।
देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिसका आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में सार्वजनिक स्थान पर आग लगाने का प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
यह घटना शहर में शराब के नशे के बिगड़ते माहौल पर एक बार फिर सवाल खड़ा करती है। गौरतलब है कि पिछले ही सप्ताह गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक वाइन शॉप के बाहर शराब पीने को लेकर एक हत्या की वारदात भी हुई थी। इस तरह की लगातार सामने आ रही घटनाएँ शहर में शराब दुकानों के बाहर की बिगड़ती स्थिति को उजागर करती हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड