शुरू न्यूज़
नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में स्थित रतिबंदर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गोपाल गिरी गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि वे शराब के नशे में स्कूल पहुंचे, कक्षा में आराम फरमाया, और आदिवासी बच्चों से अपने जूते साफ करवाए।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। परिजनों की शिकायत के आधार पर, शिक्षक के खिलाफ केसला थाने में बच्चों के साथ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में, इस घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस बीच, शिक्षक के आराम करते और स्कूल के गेट पर ताला लगाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड