शुरू न्यूज़
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में बीती रात एक महिला नर्स के साथ कथित तौर पर 4-5 लोगों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद, आज सुबह से डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस सनसनीखेज मामले में एक BJP नेता पर भी अस्पताल में महिला डॉक्टर और नर्स से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
घटना के विरोध में, अस्पताल के समस्त स्टाफ ने कार्य बहिष्कार करते हुए BMC के बाहर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड