शुरू न्यूज़
100 लोगों को प्लॉट बेचने का दावा, अज्जू खान पर केस दर्ज
इंदौर में अज्जू खा शासकीय जमीन पर बेच रहा था 5 लाख में प्लाट हुई कार्यवाही
ग्राम सिरपुर में काटी जा रही थी अवैध रूप से न्यू लक्ष्मी नगर कॉलोनी
अज्जू खा पर हुई कार्यवाही जमीन मुक्त कराई गई
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के नाम से है भूमि
40 करोड रुपए की जमीन पर भूमाफिया की थी नजर
बताओ जरा 100 लोगों को 5 लाख में भेज दिए प्लांट
इंदौर में 40 करोड रुपए की सास की जमीन पर न्यू लक्ष्मी नगर नाम से कॉलोनी काटकर लोगों को ₹500000 में प्लॉट दिए जा रहे थे मामले में जब जानकारी प्रशासन को लगी तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया साथ ही अज्जू खान नामक व्यक्ति पर प्रकरण भी दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि 100 लोगों को प्लांट बेच भी दिया गए थे ।
वियो एडीएम निधि वर्मा के मुताबिक मल्हारगंज में आने वाले ग्राम सिरपुर में स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 33 और रकबा 2711 हेक्टेयर का परीक्षण किया जिसमें भूमि का राजस्व में अनुसूचित जाति, वा अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम से दर्ज थी। जिस ओर न्यू लक्ष्मी नगर नाम से कालोनी काटी जा रही थी जिसमें छोटे-छोटे भूखंड काटकर लोगों को ₹5 लाख रुपए में बेची जा रहे थे मामले की जांच पड़ताल करते हुए प्रशासन के द्वारा अज्जू खान पिता गुरु खान निवासी सम्राट नगर पर प्रकरण दर्ज किया गया है जो कि निजी जमीन बात कर बेची जा रही थी साथी जांच के दौरान पता चला है कि शासकीय जमीन पर जरीन बी, यासमीन नामक लोगों के द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण कर रहने भी लगे थे जिनका निर्माण बुलडोजर के माध्यम से हटाए गए हैं साथ ही बता जरा की कई लोगों जिसमें वसीम पठान, शाहरुख कुरेशी, शब्बीर नबी, अनवर फावी, शाहिद जैसे व्यक्तियों के द्वारा प्लाट खरीद कर बाउंड्री बाल तार फर्निशिंग कर ली गई थी उन्हें भी हटाया गया है बताया जा रहा है कि भू माफिया के द्वारा करीबन 100 लोगों को प्लांट बेचे गए हैं जिसकी आकलन 5 करोड रुपए के आसपास धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आएगी फिलहाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर काफी सख्त दिशा निर्देश जिला प्रशासन को मध्य प्रदेश में दिए हैं उसी के बाद में या एक बड़ी कारवाई देखी गई है।
बाइट निधि वर्मा, एसडीएम मल्हारगंज इंदौर
एंकर
इंदौर में शासकीय जमीन पर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मल्हारगंज क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर “न्यू लक्ष्मी नगर” नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। आरोप है कि लोगों को 5-5 लाख रुपये में प्लॉट बेचे जा रहे थे। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया और मुख्य आरोपी अज्जू खान सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
वीओ
मल्हारगंज के ग्राम सिरपुर स्थित सर्वे क्रमांक 33 की करीब 2.711 हेक्टेयर शासकीय भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज है, उस पर अवैध रूप से “न्यू लक्ष्मी नगर” कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां छोटे-छोटे भूखंड काटकर लोगों को लगभग 5 लाख रुपये प्रति प्लॉट के हिसाब से बेचा जा रहा था।
जांच के दौरान प्रशासन ने मुख्य आरोपी अज्जू खान पिता गुरु खान, निवासी सम्राट नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान जरीन बी और यासमीन द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं प्लॉट खरीदकर बाउंड्रीवाल और फेंसिंग करने वाले कई लोगों के कब्जे भी हटाए गए।
प्रशासन के अनुसार, भूमाफिया करीब 100 लोगों को प्लॉट बेच चुका था। यदि यह दावा सही पाया जाता है तो लगभग 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
बाइट
निधि वर्मा, एसडीएम मल्हारगंज, इंदौर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड