रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

इंदौर में सरकारी आवास का कमरा धंसा, सोता परिवार पलंग समेत गड्ढे में गिरा

SUNDARAM EXPRESS NEWS

सरकारी आवास के फ्लैट में धंसी जमीन, सोता परिवार पलंग समेत गड्ढे में गिरा
सोते समय अचानक धंसी कमरे की जमीन, पलंग सहित नीचे गिरा परिवार
हादसे के समय घर में बुजुर्ग और बच्चे भी थे मौजूद, बाल-बाल बची जान
पड़ोसी फ्लैट के बाथरूम की जमीन भी धंसी, दहशत में रहवासी
घटना के बाद आसपास के लोगों ने कमरों से हटाया सामान
आरोप—सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी
एंकर
इंदौर में अब तक आपने सड़कों पर गड्ढे देखे होंगे, लेकिन गांधीनगर क्षेत्र में सरकारी आवास योजना के तहत बनाए गए एक फ्लैट के कमरे की जमीन ही अचानक धंस गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य पलंग पर सो रहे थे। जमीन धंसने से पलंग करीब चार से पांच फीट गहरे गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। वहीं, पड़ोसी फ्लैट के बाथरूम का हिस्सा भी धंसने से रहवासियों में दहशत का माहौल है।
वीओ
दरअसल, इंदौर में विकास कार्यों के चलते अलग-अलग स्थानों से विस्थापित किए गए कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट आवंटित किए गए थे। गांधीनगर क्षेत्र में भी ऐसे ही फ्लैट बनाए गए हैं, जहां गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच अब एक गंभीर घटना सामने आई है।
फ्लैट मालिक कृष्णा खरे के मुताबिक, वह रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक पलंग हिलने लगा और देखते ही देखते कमरे की जमीन धंस गई। पलंग भी परिवार सहित नीचे बने गड्ढे में चला गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
परिवार ने जब पलंग हटाकर देखा तो कमरे के भीतर करीब चार से पांच फीट गहरा गड्ढा नजर आया। इसके बाद आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। पड़ोस के एक फ्लैट की जमीन के नीचे से आवाज आने और बाथरूम का कुछ हिस्सा धंसने के बाद परिवार ने कमरे से अपना सामान हटा लिया है।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी फ्लैट में एक गर्भवती महिला भी रहती है। परिजनों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। रहवासियों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद प्रशासन और नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मजबूरन फ्लैट मालिक निजी मिस्त्रियों की मदद से जमीन की मरम्मत और दोबारा स्लैब डलवाने का काम करा रहे हैं।
बाइट
कृष्णा खरे — फ्लैट मालिक, इंदौर



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी