शुरू न्यूज़
इंदौर में पानी बना मौत का जाल, लोधिया कुंड और चोरल डैम में दो युवकों की डूबने से मौत
पहली घटना लोधिया कुंड की है, जहां 17 वर्षीय उदयवीर चौहान अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। इस दौरान उदयवीर और उसका साथी आदित्य गहरे पानी में उतर गए। दोस्तों ने एक युवक को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उदयवीर को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना चोरल डैम की है, जहां करीब 15 वर्षीय ताहिर अपने परिवार के साथ घूमने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
लगातार सामने आ रहे इन हादसों के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरल डैम, लोधिया कुंड सहित अन्य असुरक्षित जलाशयों को पिकनिक या नहाने की जगह न समझें। पुलिस सोशल मीडिया, जागरूकता अभियानों और चेतावनी बोर्डों के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क कर रही है।
पुलिस ने खासकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में जोखिम भरे जलाशयों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
बाइट —
उमाकांत चौधरी — डीएसपी, ग्रामीण
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड