शुरू न्यूज़
सावन पर्व को लेकर बेलीपार थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
सावन पर्व को लेकर बेलीपार थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
सावन माह से प्रारंभ होने वाले विभिन्न पर्व एवं त्योहारों के मद्देनज़र गुरुवार को बेलीपार थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजकुमार बरवार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार बांसगांव जीवंत कुमार त्रिपाठी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष राजकुमार बरवार एवं नायब तहसीलदार जीवंत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे आपसी भाईचारे एवं सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों का माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे लगाने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने बेलीपार-भीटी मार्ग तथा कसिहार स्थित शराब की दुकानों पर देर शाम शराबियों के जमावड़े से आवागमन में होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाया। वहीं मुंजेश्वर नाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने सावन मेले को देखते हुए मंदिर परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था, जलाशय में नाव की उपलब्धता तथा मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चनऊ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत भी प्रशासन के समक्ष रखी। जिस पर थानाध्यक्ष ने बीट अधिकारियों से जानकारी मांगी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कैलाश यादव, शमशेर यादव, परवेज अहमद, हिमांशु तिवारी, ग्राम प्रधान राम प्रसाद निषाद, बृजबल्लभ सिंह, संजय उर्फ लारा, दिलीप यादव, मुकुंद नारायण, सेवक पांडेय, सुबोध शुक्ला, बेलीपार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय मोदनवाल, मंत्री कमलेश मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड