शुरू न्यूज़
शासकीय स्कूल में शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने स्कूल में तालाबंद करने के बाद रोड जाम की भी धमकी दी।
अभी समझाया बुझा कर इनको उठाया गया है।
“जालौर जिले के मेंगलवा में स्थित एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं पर केवल 1 नियमित शिक्षक तैनात था।
इससे नाराज होकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए।
“छात्राओं और छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि,
“यदि सुबह 10 बजे तक शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया, तो वे नजदीकी सड़क को पूरी तरह जाम (ब्लॉक) कर देंगे”।
खबर सुनते ही अधिकारियो के हाथ पाँव फूल गए , और तुरंत मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारी!
अधिकारियों ने छात्रों से लंबी बातचीत की। उन्होंने तुरंत चार नए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी किए और अगले 10 दिनों में 3 और शिक्षकों को भेजने का पक्का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त किया।!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड