कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण
*कलेक्टर और एसपी ने रात 10 बजे किया संजय गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण*
*साफ-सफाई और वार्ड में भीड़ मिलने पर कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, ऑर्थो वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश*
*राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया*
*रीवा।* कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने सोमवार रात 10 बजे संजय गांधी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित कई वार्डों का भ्रमण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
मौके पर मौजूद प्रभारी डीन डॉ. मनोज इंदुरकर को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीज के साथ केवल एक ही अटेंडर को रहने की अनुमति दी जाए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा इंचार्ज इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वार्ड में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। मरीजों से मिलने का समय निर्धारित किया जाए और केवल निर्धारित समय पर ही अटेंडर को मरीज के पास जाने दिया जाए।
ऑर्थोपेडिक वार्ड में पुराने गद्दे खुले में पड़े मिलने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित वार्ड इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड