शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के कस्बा महुली में बीते 10 दिनों से चले आ रहे नाली विवाद को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार राम जी और महुली के थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाली बंद होने के कारण बाज़ार वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न है, जिससे जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
यह समस्या उस समय उत्पन्न हुई जब महुलिया खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भूमि बताकर नाली पाट दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 वर्षों से सैकड़ों घरों का पानी इसी रास्ते से होकर आगे एक गड़ही में गिरता था, लेकिन नाली बंद होने से अब घरों का पानी सड़क पर जमा होने लगा है। ग्रामीण लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारों से जल निकासी की समस्या दूर करने की गुहार लगा रहे थे।
मौके पर पहुँचे तहसीलदार और थाना अध्यक्ष ने जल निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए चारों तरफ से गड़ही तक पहुँचने वाली नाली का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समस्या का समाधान खोजने के लिए धनघटा के एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। साथ ही, यह सख्त हिदायत भी दी गई कि समाधान न होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।
इस दौरान तहसीलदार धनघटा राम जी और थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय के अलावा उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज़, ग्राम प्रधान महेश यादव, ओमकार मद्धेशिया, अंकित शर्मा, कलाम नेता, सईदुल्लाह, मनमोहन पांडेय, अब्दुल समद, अशहर, शमसुद्दीन, निजामुद्दीन और मैनुद्दीन समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड