बैतूल: मुलताई पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹14.70 लाख का मशरूका बरामद
बैतूल जिले के मुलताई में पुलिस ने खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 चोरी की भैंसें एवं वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। चारों आरोपियों को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बैतूल जिले से काशीनाथ साहू की रिपोर्ट | NEWS 24 PUBLIC TV
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड