शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन लखनऊ में आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से महिला जनसुनवाई और विभिन्न महिला संस्थानों के निरीक्षणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा विगत माह में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किए गए निरीक्षणों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि के निरीक्षण शामिल रहे। समीक्षा के बाद अध्यक्ष ने आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को आवश्यक पत्र भेजे जाने के निर्देश भी जारी किए। इसके अतिरिक्त, बैठक में आगामी माह में आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक का समापन सदस्य सचिव रेणु तिवारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष चारू चौधरी सहित सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, एकता सिंह, प्रतिभा कुशवाहा, रेनू गौड़ और अन्य गणमान्य पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड