रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर में संपन्न हुई तीन दिवसीय उद्यमिता कार्यशाला, मिले व्यावहारिक प्रशिक्षण

Jai Singh

सक्षम परियोजना’ तीन दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन युवाओं एवं महिला उद्यमियों को उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
गोरखपुर, बजाज फिनसर्व एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘सक्षम परियोजना’ के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को गोरखपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में स्थानीय युवाओं एवं महिला उद्यमियों को उद्यमिता, व्यवसाय विकास, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं ई-कॉमर्स सहित विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक व्यवसाय की आवश्यकताओं से परिचित कराना तथा उन्हें अपने छोटे व्यवसायों को बेहतर तरीके से संचालित करने, नए बाजारों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल उपलब्ध कराना था।समापन समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ छोटे कारोबारियों और उद्यमियों के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक हो गया है। डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन मार्केटिंग और ई-कॉमर्स जैसे माध्यम छोटे व्यवसायों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी पहचान को भी मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने महिला एवं युवा उद्यमियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवसाय में लागू करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धिविनायक वूमेन स्ट्रेंथ सोसायटी की निदेशक एवं सफल उद्यमी श्रीमती संगीता पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक आज जीवन के साथ-साथ व्यवसाय का भी अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने प्रतिभागियों से नई तकनीकों को सीखने और उनका अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की, ताकि वे प्रतिस्पर्धी बाजार में अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।कार्यक्रम के संचालन एवं मार्गदर्शन में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के परियोजना प्रबंधक मुकुल वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में सक्षम परियोजना के माध्यम से युवाओं एवं महिला उद्यमियों को उद्यमिता विकास की दिशा में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।संस्थान के परियोजना सहायक अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि बजाज फिनसर्व की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, कुशीनगर एवं अयोध्या सहित गुजरात के विभिन्न जिलों में ‘सक्षम परियोजना’ संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।परियोजना अधिकारी विनय यादव ने बताया कि ‘सक्षम परियोजना’ सूक्ष्म एवं छोटे उद्योगों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।परियोजना के अंतर्गत उद्यमियों को आधुनिक व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग तथा आवश्यक लाइसेंस एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार से जोड़ने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण एवं परियोजना की सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं।तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विनय यादव ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं, बजट प्रबंधन, बचत की आदत, वित्तीय अनुशासन तथा व्यवसाय के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने एवं संचालित करने के साथ-साथ वित्तीय निर्णयों को बेहतर तरीके से लेने के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने उत्पादों को प्रस्तुत करने और संभावित बाजार एवं ग्राहकों के सामने अपनी व्यावसायिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।कार्यक्रम में प्रतिमा पाण्डेय दीपशिखा, मृदुला तिवारी, संगीता मित्रम एवं समाजसेवी सुनील मणि त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं महिला उद्यमियों को उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान, वित्तीय समझ और आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिला। ‘सक्षम परियोजना’ के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच प्राप्त हुआ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी