रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पूर्वांचल मोर्चा ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर किया जनजागरण का आह्वान

Jai Singh

कौशांबी में गरजा पूर्वांचल का स्वर, सरकार को ज्ञापन देकर जनहित के मुद्दों पर किया आगाह
कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राजन सिंह सूर्यवंशी और रघुनाथ उपाध्याय ने भरी हुंकार — गांव-गांव जनजागरण और मिशन 2027 का किया आह्वान
कौशांबी। आज कौशांबी जिले में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल भारतीय अपना समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार, माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजन सिंह सूर्यवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा तथा माननीय रघुनाथ उपाध्याय जी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भूख और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं चरम पर हैं। *आम जनता अपने अधिकारों और मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रही है*। ऐसे समय में विपक्ष की कमजोर भूमिका के बीच *भारतीय अपना समाज पार्टी और पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर होकर सरकार* को लगातार आगाह करने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। जनता के वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। इसलिए आम जनमानस को अपने वोट की कीमत समझनी होगी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सहारा सहित अन्य निवेशकों के फंसे धन का भुगतान, पूर्वांचल को पृथक पूर्वांचल राज्य का दर्जा, *किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को आधार कार्ड को ही आयुष्मान कार्ड मानते हुए आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने, तथा कक्षा 12वीं तक कॉन्वेंट स्कूलों* में निशुल्क शिक्षा की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या और लगातार गिरते जलस्तर पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। *राजनीति एवं समाज में बढ़ते जातिवाद को राष्ट्र के लिए घातक* बताते हुए कहा कि *देश में “वन नेशन, वन कास्ट और वन कॉन्स्टिट्यूशन” की भावना* को मजबूत किया जाना चाहिए तथा जातीय भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े विवादित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों को दूर करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को न्यायपूर्ण अवसर देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के दशकों बाद भी गरीबी और असमानता पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी है। जब देश में अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग और अनुसूचित आयोग हैं, तो *आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित सवर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग का गठनl क्यों नहीं होना चाहिए? सरकार को इस दिशा में भी सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी है, जब सत्ता जनता की आवाज सुने और जनता के हित में काम करे।
आजादी के बाद यदि देश के ही लोग सत्ता में रहकर जनता के साथ अंग्रेजों जैसा व्यवहार करेंगे, तो फिर आजादी का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएं, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और मिशन 2027 के लिए जनसमर्थन जुटाएं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जनहित, सामाजिक न्याय और पूर्वांचल के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए
भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दलों से जुड़ें।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश महासचिव संजय पांडेय,जिलाध्यक्ष कौशांबी पुरन चंद्र मिश्र,नीलम सिंह, हरिशचंद उपाध्याय, राम स्वारथ सिंह, महेंद्र साहनी, नसीम अहमद, दयाशंकर उर्फ राजा त्रिपाठी जिलाध्यक्ष चित्रकूट, डा संजय पांडेय, गंगा प्रसाद दुबे, प्रवीण कुमार उपाध्याय, जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
जारीकर्ता
भारतीय अपना समाज पार्टी
एवं
पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी