रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एनसीसी कैडेट आस्था गौड़ को थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र से सम्मान

Jai Singh

15 अगस्त यू.पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी गोरखपुर एवं चंद्रकांती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
एनसीसी कैडेट आस्था गौड़ को थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र से सम्मान
गोरखपुर। 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी गोरखपुर एवं चंद्रकांती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट आस्था गौड़ को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं समर्पित सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड (थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया।
यह भारतीय सेना का अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है। कैडेट आस्था गौड़ इस सम्मान को प्राप्त करने वाली देश की एक मात्र एनसीसी कैडेट हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर 15 अगस्त को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित समारोह में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने एनसीडी कैडेट आस्था गौड़ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट ने अपनी प्रतिभा अनुशासन मेहनत और समर्पण से पूरे एनसीसी संगठन को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन, गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल आस्था गौड़ के लिए, बल्कि पूरी बटालियन, महाविद्यालय एवं गोरखपुर जनपद के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
कैडेट आस्था गौड़ अपनी प्रतिभा और अनुशासन के बल पर पूर्व में गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली में बटालियन का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल टीम की सदस्य भी हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की मेजर आकांक्षा पाठक, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह, एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. अपर्णा मिश्रा, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी