शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किए और माल्यार्पण कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से तथा तेजी से पहुंचाने का काम किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व्यक्त करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड