शुरू न्यूज़
गोरखपुर के धुरियापार में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 1100 पौधे रोपित कर एक बड़ी मुहिम का आगाज किया गया है। श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज ने इस अभियान के अंतर्गत कुल 61,111 पौधे लगाने का महासंकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी के कुशल नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्रेयस ग्रुप्स के चेयरमैन व केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड गीडा गोरखपुर के संस्थापक एमडी विनय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का महासंकल्प बनाया है।
इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए धुरियापार में श्रेयस ग्रुप्स के उप महाप्रबंधक (प्रशासन एवं जनसंपर्क) अभिषेक दुबे के नेतृत्व में कुल 40,000 पौधे लगाने की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पहले ही दिन 1100 पौधे रोपे गए। पूर्वांचल के उद्यमी विनय कुमार सिंह ने गोरखपुर के उद्यमी समाज का आवाहन करते हुए पर्यावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उनका कहना है कि उद्योगों की प्रगति के साथ-साथ हरियाली और स्वच्छता को भी उतना ही महत्व देना होगा।
इस महाभियान को सफल बनाने के लिए श्रेयस ग्रुप्स ने वन विभाग और पर्यावरण विभाग के साथ जमीनी स्तर पर साझा अभियान शुरू किया है। साथ ही, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के सहयोग से इस मुहिम को और व्यापक बनाया जा रहा है। विनय कुमार सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के “मिशन हरियाली” को साकार करना ही उनकी प्राथमिकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जनसहयोग से इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड