₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, 2027 के चुनाव की बनी रणनीति

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित नेदुला चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा एवं हैसर बाजार नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “विनोद राय नीलमणि जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान रहा। इस स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम सहित विभिन्न मंडलों, सेक्टरों और मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, क्योंकि संगठन की मजबूती ही पार्टी की निरंतर सफलता का आधार है।

स्वागत कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विनोद राय ने प्रत्येक बूथ की मजबूती को चुनावी सफलता की आधारशिला बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी