तिरंगे के रंग में रंगा भुजैनी, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों स्वयंसेवियों ने लिया हिस्सा
संत कबीर नगर।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरूकता का संदेश देते हुए शुक्रवार को गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा सैकड़ों स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वयंसेवी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा पर निकले। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया।
यात्रा भुजैनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश देती यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना रहा।
महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का संदेश प्रसारित करते हुए संपन्न हुई। यात्रा में शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड