शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के चंगुल से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान विकाश उर्फ विक्की, पुत्र दुक्खी के रूप में हुई है, जो थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मलोरना का निवासी है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को 12.07.2026 को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 533/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत की गई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब वादिनी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित गति से कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री अश्वनी कुमार तिवारी, कांस्टेबल सुमित मिश्रा और महिला कांस्टेबल महिमा यादव शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड