शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर संतकबीरनगर के डीघा बाईपास पर मंगलवार को एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। एक बड़े सियासी संदेश के साथ सदर विधायक अंकुर तिवारी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम के बीच उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया। इस पूरे आयोजन में भारी उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहाँ समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस स्वागत समारोह का विशेष आकर्षण बुल्डोजर से की गई पुष्पवर्षा रही, जिसने कार्यक्रम को एक अलग ही पहचान दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत करते हुए पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।
इस भव्य स्वागत समारोह में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभू नाथ तिवारी और नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही विधायक अंकुर राज तिवारी ने विनोद राय को बुके भी भेंट किया। विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ता है और यह ऐतिहासिक स्वागत उसी उत्साह का प्रतीक है।
इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसा उत्साह कार्यकर्ताओं में बहुत ही कम दिखाई देता है। उन्होंने विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हुए इस भव्य स्वागत की जमकर सराहना की और कहा कि संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडे, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा और चंद्रचूड़ मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड