शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने जुलाई-2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। आज दिनांक 21.07.2026 को हुई इस समीक्षा के दौरान, जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव एवं मुख्य आरक्षी दीपचंद को अनुशासनात्मक रूप से दण्डस्वरूप दौड़ लगवाई गई और भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न होने की कड़ी चेतावनी दी गई।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ता से नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ हो।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड