शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के दिशा-निर्देशों के तहत आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद और थाना महुली परिसर में शांति समिति की विशेष बैठकों का आयोजन किया गया।
यह बैठकें क्रमशः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुईं। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, मंदिरों के पुजारियों, मौलानाओं, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों, डी0जे0 संचालकों और अन्य संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों से कांवड़ यात्रा को लेकर विस्तृत सुझाव प्राप्त किए गए, जिन्हें संकलित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के समापन पर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों, पुजारियों, मौलानाओं और ग्राम प्रधानों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय से ही कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है। वहीं, उपस्थित सभी लोगों ने भी प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने और कांवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड