शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के अनुसार, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2 मेंहदावल) बसंत प्रसाद और उनकी टीम ने ग्राम भिड़ौरा पिकौरा तथा ग्राम सोनबरसा और उसके आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी।
इस छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 290 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया। इसके साथ ही मौके से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड