शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के नाथनगर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नटवा में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भूमि संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पं० दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्र्तगत कराये गये कार्यों के तहत किया गया, जिसके माध्यम से कठिनईयों नदी के किनारे अधिक ढाल वाले खेतों में भूमि एवं जल संरक्षण के लिए बनायी गयी संरचनाओं की उपयोगिता का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थी किसान श्री हरिहर प्रसाद शुक्ल के खेत में महोगनी का पौधा रोपित किया और कृषि वानिकी के महत्व पर चर्चा की।
इस निरीक्षण के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, परियोजना प्रभारी भीमसेन सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए० तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसान राजेश यादव, गोकरन प्रसाद, बजरंगी प्रसाद और कृष्ण चन्द्र आदि किसानों के खेतों में निर्मित संरचनाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद किसानों के खेतों में कराये गये इन कार्यों से होने वाले लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड