शुरू न्यूज़
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमचक गांव के पास बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन (NH-20) पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर से रांची की ओर जा रहा बिस्किट से लदा एक ट्रक सड़क किनारे पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में 28 वर्षीय चालक विपिन कुमार की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद घायल चालक को तुरंत पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड