शुरू न्यूज़
नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने राजगीर स्थित ऐतिहासिक ब्रह्मकुंड परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनेऊ भवन की खुदाई में प्राचीन पुरावशेष मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिलाधिकारी ने इन अवशेषों की वैज्ञानिक जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यदि ASI की जांच में इस स्थल का ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो इसे सरकारी नियमों के तहत संरक्षित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुंड क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने और एक एक्शन कमेटी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, ब्रह्मकुंड परिसर में हो रही अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड