शुरू न्यूज़
नालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र से अपहृत आठ माह के मासूम जनसुराज मांझी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस सफल कार्रवाई के बाद कंचनपुर गांव के धर्मेंद्र कुमार और मिंटू देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड