शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने 22 जुलाई 2026 को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मुलाकात की। जो लोग उम्र, बीमारी अथवा शारीरिक असमर्थता के कारण स्वयं अपनी समस्याएं लेकर थाने तक नहीं पहुंच पाते, पुलिसकर्मियों ने उनके घर के दरवाजे पर पहुंचकर पूरे धैर्य, सम्मान और आत्मीयता के साथ उनकी बातें सुनीं, उनका हालचाल जाना तथा समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, अकेलेपन या आपातकालीन स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ है। इसके अलावा उन्हें आपातकालीन नंबर डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने परिवारों से भी अपील की कि वे अपने घर के बुजुर्गों का सम्मान करें, उनका नियमित हालचाल लें और उन्हें कभी अकेला महसूस न होने दें। स्थानीय नागरिकों ने थाना महुली पुलिस की इस पहल की सराहना की है। पुलिस का मानना है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ मानवता की रक्षा करना, जरूरतमंदों के मन से भय दूर करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही पुलिस की वर्दी का वास्तविक उद्देश्य है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड