शुरू न्यूज़
कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली और स्वर्गीय मोहम्मद सलीम की पुत्री हिना की शादी 14 नवंबर 2026 को जाजमऊ में नासिर हॉस्पिटल के पास हाजी जी की बिल्डिंग में रहने वाले आसिफ खान के साथ हुई थी। शादी के दौरान लड़की के परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल और नकद रुपयों की मांग को लेकर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि सऊदी अरब में काम करने वाले पति आसिफ खान और उसके परिवार वाले मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे ताकि आसिफ को वापस सऊदी अरब न जाना पड़े। जब हिना ने विरोध जताते हुए कहा कि उसकी मां विधवा हैं और घर में अन्य बहनें भी हैं, ऐसे में वे पैसे कहां से ला पाएंगी, तो पति आसिफ ने उसके पेट में लात मार दी। इस बर्बरता के कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया।
वारदात के बाद 17 मार्च 2026 को पति सऊदी अरब चला गया, जिसके बाद पीड़िता ने अपने मायके आकर अपना इलाज कराया। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को जब पीड़िता की बुजुर्ग मां कुछ लोगों के साथ कपड़े लेने ससुराल गईं, तो ससुर, सास, ननद और देवर ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उन्हें घर से भगा दिया। दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला हिना ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड